About Irregular Teeth & Its Treatment (Tede Mede Daant)

आज कल ये बहुत आम समस्या है की बच्चों के दांत आगे पीछे, टेड़े मेढे होते है | टेड़े मेढे दांतो को सही करने की एक सही उम्र होती है जो की 14 साल है | जब हमारे सभी परमानेंट दांत आ जाते है और हम ग्रोइंग स्टेज में होते है | जब हम ग्रोथ स्टेज में होते है तो हमारे इलाज के परिणाम बहुत तेज़ और अचे मिलते है | टेड़े मेढे दांत होने का सबसे बड़ा कारण होता है कि जबड़े का विकास सही से न होना जिसके कारण दांत अच्छे से अपनी जगह पर नहीं आ पाते | दूसरा कारण यह होता है कि जब हमारे मुँह के अंदर दूध के दांत होते हुए हमारे परमानेंट दांत आ जाते है | अगर हम इन लक्षणों को देखते है तो हम तुरंत ही डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए | अगर दांत नहीं हिल रहा है तो दूध के दांत को निकाला जाता है जिससे की परमानेंट दांत को आने के लिए सही जगह मिल जाए | एक कारण ये भी होता है की जिनके मम्मी, पापा, दादा या दादी किसी के भी दांत टेड़े मेढे होते है तो ये भी एक पॉसिबिलिटी बन जाती है की बच्चों के दांत भी टेड़े मेढे हो जाए लेकिन इसका इलाज दांतो में तार (Braces) लगाने से हो जाता है और यह इलाज सबसे अच्छा माना जाता है | अगर आप किसी कारण से सही उम्र में इलाज नहीं करवा पाए है तो आप किसी भी उम्र में ये इलाज करवा सकते है | दांतो में तार (braces) भी कई प्रकार के होते है जैसे की मेटल ब्रेसिस, सिरामिक ब्रेसिस और आज कल एक नई तकनीक आयी है जिससे अलाइनर्स कहते है यह एक ट्रांसपेरेंट प्लेट होती है जिससे यह पता नहीं चलता की आपने अपने दांतो में लगया हुआ है और आपके दांत सीधे भी हो जाते है

आज ही बुकिंग हेतु कॉल करे 844-94-855-94 पर |